Verse
बेतलहम में चमका सितारा
मजूसियों को राह दिखाया‖ 2x ‖
चरनी में देखो जन्म लिया है
सारे जहां का उजाला‖ 2x बेतलहम ‖
Verse
परमेश्वर का पुत्र है येशु
मानव रूप जो धारण किया
स्वर्गीय महिमा छोड़कर उसने
गौशाले में जन्म लिया‖ 2x चरनी में ‖
Verse
पापों में डूबे हुए जहां को
पापों से मुक्ति देने वो आया
दुखों से टूटी मानवता को
अपनी शांति देने वो आया‖ 2x चरनी में ‖